डिपॉजिटरी क्या है ?
- डिपॉजिटरी एक संस्था है जो निवेशकों की प्रतिभूतियों को इलेक्ट्रॉनिक रूप में रखती है. डिपॉजिटरी इन प्रतिभूतियों से संबंधित विभिन्न लेन देनों के लिए सेवाएं उपलब्ध कराती है.
- डिपॉजिटरी अपने निवेशकों के साथ डिपॉजिटरी पार्टसिपेंट के माध्यम से इंटरफेस करती है. डिपॉजिटरी पार्टसिपेंट निवेशकों के खातों (डीमेट खाते) का रखरखाव करता है जो कि बैंक में बचत/चालू खाते के समान होते हैं.प्रतिभूतियों का क्रय विक्रय डीमेट खातों के माध्यम से किया जा सकता है.
डीमेट खाता क्यों खोला जाए ?
- यह शेयर सर्टिफिकेटस को संभालने, रिकॉर्ड तारीखों को याद रखने,खाता अवधि, अंतरण विलेख की वैधता, धारित प्रतिभूतियों का अभिलेख रखने इत्यादि में आपकी सहायता करता है. यह कागजी कार्यवाही को कम करता है एवं लेन देन व भुगतान इत्यादि के निपटान को त्वरित गति से करता है.
- सेन्ट्रल डिपॉजिटरी सर्विसिस (इंडिया) लि.(सीडीएसएल) के डिपॉजिटरी के रूप में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया निम्नलिखित नामित शाखाओं में से किसी भी शाखा में डीमेट खाता खोलने एवं अपनी होल्डिंग को इंटरनेट के माध्यम से देखने की सुविधा उपलब्ध कराता है.
निवेशकों के लिए शुल्क अनुसूची
क्रसं.
|
विवरण
|
निवेशक
|
1
|
खाता खोलने का शुल्क
|
निरंक
|
2
|
खाता रखरखाव प्रभार
|
रू .200/- (कॉर्पोरेट खाते के लिए रू. 700/-
|
3
|
प्रलेखीकरण प्रभार
|
वास्तविक स्टाम्प का मूल्य
|
4
|
अभिरक्षा प्रभार
|
निरंक
|
5
|
खरीदी (बाजार/बाजार से इतर)
|
निरंक
|
6
|
विक्रय(बाजार/बाजार से इतर)
|
लेनदेन के मूल्य का 0.20% (न्यूनतम. रू.20/- प्रति लेनदेन)
|
7
|
डिमेटीरिएलाइजेशन
|
रू. 2/- प्रति प्रमाणपत्र
|
8
|
प्रति डीमेट अनुरोध डाक खर्च
|
रू. 25/-
|
9
|
रीमेटीरिएलाइजेशन
|
रू.25/- प्रति प्रमाण पत्र
|
10
|
रीमेट अनुरोध के लिए डाक
|
रू.25/-
|
11
|
सृजन /गिरवी के सृजन की पुष्टि
|
लेन देन मूल्य का 0.02% (प्रति लेन देन न्यूनतम रू. 25/-)
|
12
|
समाप्ति/ गिरवी की समाप्ति की पुष्टि
|
लेनदेन मूल्य का 0.02% (प्रति लेनदेन न्यूनतम रू. 25/-)
|
13
|
गिरवी लागू करना
|
लेनदेन मूल्य का 0.02% (प्रति लेनदेन न्यूनतम रू. 25/-)
|
14
|
खाता बंद करने का प्रभार
|
निरंक
|
15
|
प्रतिभूतियों को उधार देना
|
निरंक
|
16
|
प्रतिभूतियों का उधार लेना
|
रू.50/-
|
17
|
विलंबित लेनदेन प्रभार
|
रू 10/- प्रति लेनदेन
|
18
|
असफल लेन देन/रिज्यूलिशन
|
रू. 25/-
|
19
|
अन्य प्रभार
|
सभी लागू कर/सेवा कर/लेवीज/प्रभार
|
और अधिक जानकारी के लिए हमारी निकटतम शाखा अथवा मुख्य प्रबंधक, नवोन्मेष विभाग, केन्द्रीय कार्यालय- मुम्बई ईमेल cmnid@centralbank.co.in पर संपर्क करें.
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की डिपॉजिटरी सेवाओं के लिए नामित शाखाओं की सूची के लिए यहां क्लिक करें.
निवेशकों द्वारा अपनी शिकायतों के पंजीकरण के लिए विशेष ईमेल आईडी: dematcustservice@centralbank.co.in
सेबी के स्कोर पोर्टल पर स्कोर / शिकायतें दर्ज करने के लिए
यहां क्लिक करें